रेलवे प्लेटफार्म पर मिला डेढ़ माह का नवजात
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Jun 2026 9:52 PM
रेलवे प्लेटफार्म पर मिला डेढ़ माह का नवजात
चंदवा़ बरकाकाना-बररवाडीह रेलखंड अंतर्गत टोरी रेलवे जंक्शन परिसर के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर सोमवार को एक महिला ने करीब डेढ़ माह के एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में पाया. महिला ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे अधिकारी व आरपीएफ को दी. नवजात मिलने की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में हलचल मच गयी. जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी नंदिनी देवी रेलवे प्लेटफार्म से गुजर रही थी. इसी दौरान उसकी नजर यात्री शेड में रखे गये नवजात पर पड़ी. कुछ देर तक उसने आसपास परिजनों की तलाश की. जब उसे लगा कि इसे कोई यहां छोड़ गया है तब उसने मानवता का परिचय दिया. रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची. नवजात को अपने संरक्षण में लिया. इसके बाद बच्चे का चिकित्सीय जांच कराया गया. इस संबंध मेें आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय ने कहा कि महिला यात्री द्वारा लाये गये बच्चे का स्वास्थ्य जांच रेलवे चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ जीतेंद्र कुमार से कराया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन के मुक्ति प्रसाद खलको को सौंप दिया गया है. आरपीएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को प्लेटफार्म तक किसने छोड़ा. स्थानीय लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










