प्रशिक्षु आइएएस की टीम ने किया बेतला पार्क और पलामू किला का भ्रमण

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Jun 2026 10:01 PM

विज्ञापन

प्रशिक्षु आइएएस की टीम ने किया बेतला पार्क और पलामू किला का भ्रमण

विज्ञापन

बेतला़ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) 2025 बैच (प्रथम चरण) के सात परीक्ष्यमान अधिकारियों ने अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पलामू के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का दौरा किया. इस दौरान युवा अधिकारियों ने विश्व प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क, ऐतिहासिक पलामू किला और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर यहां की समृद्ध विरासत को करीब से जाना. भ्रमण के दौरान आइएएस अधिकारियों ने इलाके की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने पलामू किला की भव्यता और उसकी प्राचीन वास्तुकला की जमकर तारीफ की. स्थानीय जानकारों से उन्होंने चेरो राजवंश और इस किले के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा भी की. अधिकारियों का दल जब पहाड़ी पर स्थित नये किले के समीप पहुंचा, तो वहां स्थापित ऐतिहासिक नागपुरी गेट की नक्काशी और अद्भुत बनावट को देखकर सभी अभिभूत हो गये. पत्थरों पर की गयी बारीक कारीगरी और तत्कालीन स्थापत्य कला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. बेतला में निहारी प्राकृतिक सुंदरता : किले के दीदार के बाद अधिकारियों ने बेतला नेशनल पार्क में वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया. उन्होंने झारखंड की इस अनमोल प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण और पर्यावरण-पर्यटन (इको-टूरिज्म) की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया. इस मौके पर वन विभाग और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola