बारियातू के पंचायतों में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन

Updated at : 07 Mar 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
बारियातू के पंचायतों में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन

प्रखंड के बारियातू, साल्वे व शिबला पंचायत में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमेटी के गठन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड के बारियातू, साल्वे व शिबला पंचायत में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमेटी के गठन को लेकर बैठक हुई. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे प्रखंड के सभी पंचायतों में कमेटी का गठन किया जा रहा है. शुक्रवार को बारियातू पंचायत के पिंडा टोला स्थित सामुदायिक भवन में कमेटी का गठन किया गया. यहां सर्वसम्मति से दीपक प्रसाद पंचायत कमेटी के अध्यक्ष चुने गये. वहीं स्वर्ण उरांव व सुरेश उरांव उपाध्यक्ष, पप्पू यादव सचिव और त्रिभुवन प्रसाद कोषाध्यक्ष बनाये गये. पांच लोगों को सदस्य बनाया गया. वहीं साल्वे व शिबला में भी बैठक कर कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि झामुमो आदिवासी और पिछड़ों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ता है. पंचायत कमेटी के गठन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहना कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola