किसान के घर से एक वर्ष के हिरण का बच्चा बरामद

किसान के घर से एक वर्ष के हिरण का बच्चा बरामद
बालूमाथ़ बालूमाथ वन क्षेत्र के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत बंदुआ गांव में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक वर्ष के नवजात हिरण के बच्चे को बरामद किया. वन विभाग की टीम हिरण के बच्चे को अपने साथ लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने के लिए गारू ले गयी. मामले की जानकारी देते हुए बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने बताया कि बंदुआ गांव निवासी किसान प्रफुल्ल यादव के घर से हिरण के बच्चे की बरामदगी हुई है. हालांकि, किसान द्वारा हिरण के बच्चे को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई गयी थी, इसलिए फिलहाल उसके खिलाफ कोई प्राथमिक मामला दर्ज नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि हिरण का बच्चा किन परिस्थितियों में उसके घर तक पहुंचा. वहीं किसान प्रफुल्ल यादव ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व उसे जंगल में हिरण का बच्चा मिला था. वह उसे अपने घर ले आया और बकरी के साथ रखकर उसकी देखभाल करने लगा. बाद में उसने हिरण के बच्चे को जंगल में छोड़ भी दिया था, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से वापस उसके घर आ गया. वन विभाग की टीम हिरण के बच्चे को गारू के सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में रह सके. छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल आनंद चौधरी, वनरक्षी रवि कुमार दास, कैलाश साहू और संतोष कुमार व ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




