रामनवमी पूजा समिति के सभी अखाड़ों की हुई बैठक, रौशन पुन: बने अध्यक्ष

रामनवमी पूजा समिति के सभी अखाड़ों की हुई बैठक, रौशन पुन: बने अध्यक्ष
बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित भामाशाह नगर में प्रखंड स्तरीय रामनवमी पूजा समिति की बैठक शुक्रवार शाम को हुई. इसमें बड़का बालूमाथ, चटीटोला, टमटम टोला, मुरपा मोड़, नगड़ा, चेताग, हरिजन मुहल्ला के अखाड़ा समिति के सदस्य व अध्यक्ष उपस्थित थे. सर्वसम्मति से महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के मुख्य अखाड़ा कमेटी का अध्यक्ष लगातार दूसरी बार रोशन कुमार गुप्ता चुने गये. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर राजेश पांडे, विनोद साव, प्रदीप साव, तपेश्वर साव, विजय साव, दिवाकर प्रसाद, सुनील कुमार और राजेश प्रसाद, अरुण कुमार को महासचिव, अमित कुमार, सोनू कुमार, राजेश प्रसाद, रिंकू और सुमित को सचिव बनाया गया. संरक्षण मंडली में विधायक प्रकाश राम, कृष्ण यादव, मोतीलाल नाथ शाहदेव, शैलेश सिंह, सोनू सिंह, चेतलाल राम दास, उमेश सिंह, बबन सिंह, अर्जुन साव, मुकेश सिंह, सोनू सिंह, नामेशर गुप्ता, प्रेम प्रसाद गुप्ता सहित कई लोगों को शामिल किया गया है. निर्णय लिया गया कि धूमधाम और पारंपरिक तरीके से राम नवमी मनाया जायेगा. अष्टमी के दिन भव्य मोटरसाइकिल जुलूस, जबकि दशमी के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी. बैठक में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से रामनवमी पर्व मनाने का संकल्प लिया. मौके पर मुरपा मोड़ अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता,बड़का बालूमाथ रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष पंचानंद पांडे, हरिजन टोला विनोद भुईया, चट्टी टोला अध्यक्ष अशोक कुमार, टमटमटोला अध्यक्ष, नगड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




