बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली धमकी, "माथे में मारेंगे गोली"
लॉरेंस बिश्नोई और रैपर बादशाह
Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह का हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. पहले बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश और अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनको गोली मारने की धमकी दी है. जानिए इस पूरे मामले में कब क्या-क्या हुआ?
Badshah Song Controversy: सिंगर और रैपर बादशाह का हरियाणवी गाना टटीरी जब से रिलीज हुआ है तब से वह बादशाह के लिए गले की फांस बना हुआ है. अब इस मामले में एक और नया और गंभीर मोड़ सामने आया है. दरअसल, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बादशाह को जान से मारने की धमकी दी है.
पानीपत में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली
दरअसल, आज यानी 14 मार्च को पानीपत के असंध रोड पर स्थित वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. फायरिंग की इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने ली है. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में गैंग से जुड़े बताए जा रहे रंदीप मलिक और अनिल पंडित (यूएसए) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक तरह का ‘ट्रेलर’ है.
बादशाह को दी गई धमकी
उसी पोस्ट के अंत में रैपर बादशाह को लेकर धमकी भरा संदेश भी लिखा गया. इसमें लिखा गया, “सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे.”
अब जानिए इस विवाद में कब-कब क्या हुआ?
गाने के बोल और विजुअल्स पर आपत्ति
1 मार्च को बादशाह का यह गाना टटीरी रिलीज हुआ. रिलीज के साथ ही गाने का विरोध शुरू हो गया. ‘टटीरी’ की एक लाइन को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इस लाइन में कहा गया था, “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने पर.” इतना ही नहीं, गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज बस पर चढ़कर नाचते हुए और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की. विवाद बढ़ने के बाद मामले में FIR भी दर्ज कराई गई और हरियाणा स्टेट कमिशन फॉर वूमन ने बादशाह को समन जारी कर 13 मार्च तक आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा था.
माफी मांग चुके हैं बादशाह
गाना विवादों में आने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. सिंगर ने यह भी बताया कि विवाद के बाद उन्होंने अपना गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला किया है.
आयोश के सामने नहीं पेश हुए बादशाह
हरियाणा स्टेट कमिशन फॉर वूमन ने उन्हें 13 मार्च को सफाई देने के लिए तलब किया था. बादशाह को आयोग के सामने पेश होना था, लेकिन वह तय समय पर वहां नहीं पहुंचे. उनकी जगह उनके वकील आयोग के सामने पेश हुए और बताया कि सिंगर किसी प्रोफेशनल काम में व्यस्त होने की वजह से उपस्थित नहीं हो सके. इसके साथ ही उन्होंने आयोग से कुछ और समय देने की मांग भी की.
गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश
इस पर आयोग की अध्यक्ष रणु भाटिया ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर बादशाह दोपहर तीन बजे तक आयोग के सामने पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद उन्होंने पंचकूला और पानीपत के पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर सिंगर की गिरफ्तारी की जाए और उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें. अब इसके बाद मामले में लॉरेंस गैंग वाला एंगल जुड़ गया है.
यह भी पढ़ें: बादशाह को गिरफ्तार करने का ऑर्डर, पासपोर्ट भी होगा जब्त, आयोग के सामने नहीं हुए पेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










