उपाध्यक्ष की जीत के बाद शहर में निकला विजय जुलूस

Updated at : 14 Mar 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
उपाध्यक्ष की जीत के बाद शहर में निकला विजय जुलूस

उपाध्यक्ष की जीत के बाद शहर में निकला विजय जुलूस

विज्ञापन

लातेहार ़ समाहरणालय में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर संतोष रंजन की जीत के बाद बाहर खड़े समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गयी. प्रमाण पत्र लेने के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रंजन जैसे ही समाहरणालय से बाहर निकले समर्थकों ने उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया. इसके बाद अध्यक्ष महेश सिंह और सभी वार्ड पार्षदों के साथ शहर में विजयी जुलूस निकाला गया. इसके पूर्व नगर उपाध्यक्ष के समर्थकों ने मिठाई खिलाने के बाद बम-पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया. जुलूस की शुरुआत समाहरणालय मोड़ से हुई जो मेन रोड होते हुए कई वार्डो का भ्रमण किया. इस दौरान असीम कुमार बाग, सुरेंद्र प्रसाद, शशिभूषण पांडेय, वंशी यावद, पंकज सिंह, राकेश दुबे, अमरजीत सिंह, राजीव गुप्ता, संजय सिन्हा, विष्णु गुप्ता, राजन तिवारी, ब्रजेश सिंह, रितेश प्रसाद, सोनू सिंह, विवेक चंद्रवंशी, आनंद सिंह, पंकज यादव, ध्रुव कुमार पांडेय, मनोज प्रसाद, मुकेश पांडेय, विवेक कुमार, बिरेंद्र प्रसाद समेत कई लाेगों ने नगर उपाध्यक्ष श्री रंजन को बधाई दी. चुनाव को लेकर रही गहमा गहमी : नगर अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के शपथ के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समाहरणालय परिसर में काफी गहमा गहमी रही. उपाध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार के समर्थक काफी संख्या में जुटे थे. किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो इसे लेकर समाहरणालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. दोनों उम्मीदवारों के समर्थक चुनाव के पूर्व अपने-अपने उम्मीदवारों के जीत को लेकर आश्वस्त थे. समाहरणालय परिसर में जीत को लेकर दावों का दौर भी चल रहा था. लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद सब कुछ बदल गया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola