राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार 500 वादों का निष्पादन किया गया

Updated at : 14 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार 500 वादों का निष्पादन किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार 500 वादों का निष्पादन किया गया

विज्ञापन

लातेहार ़ व्यवहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन को लेकर कुल सात बेंच बनाये गये थे. इन बेंचों में पारिवारिक मामलों के 17, मोटर एक्सीडेंट के 6 वादों में 53 लाख रुपये का निष्पादन किया गया. जिससे कुल 11 लोग लाभान्वित हुए. बिजली विभाग से संबंधित 119 वादों का निष्पादन किया गया, जिससे 93 लोग लाभान्वित हुए, चेक लेन-देन के 17 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 12 लाख पचास हजार का सेटलमेंट हुआ. वहीं उपभोक्ता फोरम द्वारा 15, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 17, बैंक मामले के 139, क्रीमनल कंपाउंडेबल के 157 एवं 13 सिविल वाद, प्री-लीटिगेशन के 12 हजार 411 मामले सहित कुल 16 हजार पांच सौ वादों का निष्पादन किया गया. विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में 4 करोड़ 26 लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया. सखी मंडल को दिये गये 46 लाख रुपये : राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस लातेहार के तत्वावधान में 46 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह द्वारा 46 लाख रुपये का चेक दिया गया. श्री सिंह ने चेक लेने वाली महिलाओं को पैसे का सही उपयोग करने, बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार के अवसर तलाश कर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दूबे, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola