रांची में बुंडू की गैस एजेंसियों का एसडीएम का सख्त निर्देश, ग्राहकों को सिलेंडर देने में न हो कमी

Updated:
विज्ञापन

बुंडू में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करते एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा. प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LPG Cylinder Crisis: रांची जिले के बुंडू अनुमंडल में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने गैस एजेंसियों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिले, कालाबाजारी न हो और अस्पताल, आंगनबाड़ी व छात्रावास जैसी सेवाओं को प्राथमिकता से गैस उपलब्ध कराई जाए. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बुंडू से आनंद राम महतो की रिपोर्ट

LPG Cylinder Crisis: झारखंड के रांची जिले के बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) किस्टो कुमार बेसरा ने की. इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करना और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना था. इस मौके पर एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

गैस बुकिंग और वितरण में पारदर्शिता बरतने का निर्देश

बैठक के दौरान एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने एजेंसी संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि गैस वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके. यदि किसी एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

एसडीएम ने बैठक में यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, आवासीय विद्यालय और छात्रावास समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को पहले की तरह प्राथमिकता के आधार पर गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में गैस की आपूर्ति बाधित होने से कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए इन जगहों पर गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

अधिकारियों को निगरानी और समीक्षा का जिम्मा

बैठक के दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. एसडीएम ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर गैस वितरण की स्थिति की समीक्षा करें और यदि कहीं कोई समस्या सामने आती है तो उसे तुरंत दूर करने का प्रयास किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें: आखिरकार मिल ही गया चतरा का लापता छात्र निखिल कुमार, परिजनों ने ली राहत की सांस

अफवाहों से बचने की अपील

बैठक के अंत में एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. लोग किसी भी तरह की अफवाहों से डरें नहीं. उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार गैस आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखे हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो. प्रशासन की ओर से लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की भी अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के चतरा में रसोई गैस की कालाबाजारी या किल्लत? गुस्साए ग्राहकों ने एजेंसी मालिक के घर को घेरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola