पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा आज संभव, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

Updated at : 15 Mar 2026 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा आज संभव, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

तीनों चुनाव आयुक्त

Bengal Election Date: चुनाव आयोग आज दोपहर बाद 4 बजे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. आयोग ने इसको लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

विज्ञापन

Bengal Election Date: कोलकाता. चुनाव आयोग रविवार को बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. सूत्रों के अनुसार, आयोग 15 मार्च को दोपहर बाद 4 बजे पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है.

SIR का काम पूरा, वोटर लिस्ट तैयार

चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और अब वैध मतदाता सूची तैयार है. इससे पहले राज्य के सभी मतदाताओं की जानकारी अपडेट की गई और नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया.

रिटर्निंग ऑफिसर रैंक हुआ अपग्रेड

चुनाव प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आयोग ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर को अपग्रेड कर दिया है. अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में एसडीएम या समकक्ष/उच्च अधिकारी तैनात किए जाएंगे. इससे पहले कई क्षेत्रों में अपेक्षाकृत जूनियर अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी जाती थी. राज्य सरकार ने आयोग को वरिष्ठ अधिकारियों की सूची भी सौंप दी है. चुनाव आयोग का मानना है कि इस कदम से चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी और प्रशासनिक रूप से मजबूत होगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचा हुआ मजबूत

चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले आयोग प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मजबूत कर रहा है. राज्य में कानून व्यवस्था, मतदान स्थलों की सुरक्षा और चुनावी सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की यह तेजी यह संकेत देती है कि राज्य में आने वाले चुनावों में चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है और सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया गया है.

Also Read: अगले सप्ताह आयेगी पहली सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट, 34 प्रतिशत नाम कटने की संभावना

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola