जिला स्थापना दिवस पूरे जिले के लिए गौरव का अवसर है : डीसी

Updated at : 30 Mar 2026 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्थापना दिवस पूरे जिले के लिए गौरव का अवसर है : डीसी

जिला स्थापना दिवस पूरे जिले के लिए गौरव का अवसर है : डीसी

विज्ञापन

लातेहार ़ लातेहार जिला के स्थापना दिवस चार अप्रैल को यादगार और भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सोमवार को जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. इसमें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि जिला स्थापना दिवस का आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके. सुबह सद्भावना दौड़ और शाम को सजेगी सांस्कृतिक महफिल : बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार, चार अप्रैल की सुबह 6 से 7 बजे तक भव्य प्रभातफेरी सह सद्भावना दौड़ निकाली जायेगी. इसके पश्चात कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा. स्कूली बच्चों के लिए विशेष रूप से पेंटिंग और क्विज का आयोजन होगा, इसमें जिले भर के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, सामाजिक सरोकार के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा. उत्सव का मुख्य आकर्षण जिला खेल स्टेडियम में शाम छह बजे से आयोजित होने वाला भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. जनभागीदारी और व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जिला स्थापना दिवस पूरे जिले के लिए गौरव का अवसर है. अतः कार्यक्रमों का आयोजन इतना आकर्षक और सुव्यवस्थित हो कि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन और विद्युत व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये. मौके पर जिप अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो समेत कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola