री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, डीसी से मिले अभिभावक

Updated at : 30 Mar 2026 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, डीसी से मिले अभिभावक

री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, डीसी से मिले अभिभावक

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के निजी विद्यालयों द्वारा नये शैक्षणिक सत्र में री-एडमिशन के नाम पर कथित रूप से की जा रही भारी-भरकम वसूली को लेकर अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मिल निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की गुहार लगायी. अभिभावकों ने स्पष्ट किया कि नामांकन के नाम पर वसूली जा रही मोटी रकम मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ रही है. उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि कई ऐसे अभिभावक हैं जो मजबूरी में कर्ज लेकर अपने बच्चों का दोबारा नामांकन करा रहे हैं. अभिभावकों ने प्रशासन से इस दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया है. डीएसइ को भी सौंपा गया ज्ञापन : उपायुक्त से मुलाकात के बाद अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) को भी एक मांग पत्र सौंपा. इसमें स्कूलों की कार्यशैली की जांच करने और सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में एस रंजन सोनी, आशीष सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, रणधीर सिंह, विनोद पांडेय, आकाश जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार सिंह, अमित शौंडिक समेत कई अन्य अभिभावक शामिल थे. अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

लातेहार. शहर के अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक के सामुदायिक भवन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार को बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों का कहना हैं व्यक्ति विक्षिप्त था. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी हैं. शव का पोस्टमार्टम कराते हुए पहचान सुनिश्चित करने व मामले की गहन छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola