नमन है उस गांव की मिट्टी को, जहां से नौ-नौ स्वतंत्रता सेनानी हुए : देवशरण भगत

Updated:
विज्ञापन
नमन है उस गांव की मिट्टी को, जहां से नौ-नौ स्वतंत्रता सेनानी हुए : देवशरण भगत

नमन है उस गांव की मिट्टी को, जहां से नौ-नौ स्वतंत्रता सेनानी हुए : देवशरण भगत

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड की डुमारो पंचायत अंतर्गत निंद्रा गांव के कारीटांड़ चौक पर सोमवार को नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवशरण भगत सहित जिप सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव, मुखिया सुनीता खलखो और पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार मौजूद थे. महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश जल यात्रा के साथ हुआ, जिसमें टाना भगत समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया. जलार्पण और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया. सत्य और अहिंसा के बल पर टाना भगतों ने लड़ी आजादी की लड़ाई : इस मौके पर अतिथियों ने वीर शहीद भोला टाना भगत, बिरसा, शनि, मकु, साधु, एतवा, ठीबरा, थोलवा और छोटया टाना भगत की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. मुख्य अतिथि देवशरण भगत ने लोूगों को संबोधित करते हुए कहा कि निंद्रा गांव की माटी धन्य है, जहां से एक साथ नौ-नौ स्वतंत्रता सेनानी निकले. उन्होंने कहा कि टाना भगत समुदाय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की थी. उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वंशजों का सम्मान और सांस्कृतिक विरासत की झलक : महोत्सव के दौरान नौ शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. शिक्षक मुखदेव गोप ने टाना भगत आंदोलन के ऐतिहासिक पहलुओं और समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम के साथ ही पारंपरिक जतरा मेला का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर पंसस सुनीता देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी, शिवशंकर टाना भगत, हीरा टाना भगत, सुरेश, रंथी, बुधनी, राजो, सुखदेव, बिगले, रंका, राम, चरित्र, लक्षु, भरत, भुनेश्वर प्रजापति, जयमंगल, चंद्रमा, रामभजन सिंह, रामविलास गोप समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola