भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
लातेहार. भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया कि हजारीबाग में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गयी. इस घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. ज्ञापन के माध्यम से राज्य की लचर कानून व्यवस्था और हजारीबाग के कुसुंबा गांव में हुई हत्या की कड़ी निंदा की गयी है. कहा गया है कि राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. मौके पर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष शीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, जिला अध्यक्ष वंशी यादव, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, पिंटू रजक, रानी देवी, अर्चना देवी, गोविंद प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. अभ्यास पब्लिक स्कूल में नये शैक्षणिक सत्र का आगाज
चंदवा. स्थानीय लादू बाबू बैंक्वेट के समीप स्थित अभ्यास पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन सह विद्यालय के संरक्षक आरके प्रसाद उपस्थित थे. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल मात्र एक इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को तराशने का केंद्र है. प्राचार्य मोनिका सिंह ने विद्यालय के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्थान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और सर्वांगीण विकास प्रदान करना है. विशिष्ट अतिथि राजेश चंद्र पांडेय और सुरेंद्र वैद्य ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर अनूप अग्रवाल, सुनील कुमार, मोहनिश, सचिन, सौरभ, विष्णु, विवेक गुप्ता समेत काफी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




