कब्रिस्तान की घेराबंदी में बंगला ईंट का इस्तेमाल, प्रशासन ने कार्य रोका

Updated:
विज्ञापन
कब्रिस्तान की घेराबंदी में बंगला ईंट का इस्तेमाल, प्रशासन ने कार्य रोका

कब्रिस्तान की घेराबंदी में बंगला ईंट का इस्तेमाल, प्रशासन ने कार्य रोका

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड की परहटोली पंचायत अंतर्गत डूमरडीह गांव में कल्याण विभाग द्वारा बनवाये जा रहे कब्रिस्तान की चहारदीवारी में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. हजारों की लागत वाली इस योजना में गुणवत्ता मानकों को ताक पर रखकर बंगला ईंट का प्रयोग किया जा रहा था. ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी है. घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. जांच के बाद ही होगा भुगतान : एसडीओ : मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की सूक्ष्म जांच करायी जायेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तकनीकी मानकों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो योजना का भुगतान रोक दिया जायेगा. प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पारदर्शिता पर जोर : जिप सदस्य स्टेला नागेसिया ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन

गारू. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय के पीएम श्री स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसमें चार पंचायतों के चार टीमों ने भाग लिया. उद्घाटन मैच धांगरटोला बनाम कारवाई के बीच खेला गया. इसमें धांगरटोला 6-1 गोल से विजयी हुई. दूसरा मैच कोटाम बनाम रुद के बीच खेला गया. जिसमे रुद की टीम एक गोल से विजयी हुई. मैच के रेफरी ओमप्रकाश और रंजीत थे. मौके पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, मुखिया सुनेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरिकिशोर दुबे व अखिलेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola