मनोज तिवारी का ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज, माही श्रीवास्तव के देसी अंदाज ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
Raja Paidal Na Chale New Bhojpuri song

राजा पैदल ना चले न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Raja Paidal Na Chale New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी का नया गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज हो गया है. गाने में देसी अंदाज और गांव की झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Raja Paidal Na Chale New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और लेटेस्ट गाना जुड़ गया है. मनोज तिवारी की आवाज में ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने में मस्ती, एंटरटेनमेंट और देसी स्टाइल का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव देसी अंदाज में अपने ऑनस्क्रीन पति के साईकल पर बैठे दिखाई देती हैं. उनके इस अंदेज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में दिखी गांव की झलक

इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आती हैं, जिनका देसी लुक और एक्सप्रेशन गाने को और खास बना देता है. पूरे गाने को मनोज तिवारी ने गांव वाला फिल दे दिया है. वीडियो में गांव की जिंदगी, साइकिल, देसी स्टाइल और सिंपल लाइफ को खूबसूरती से दिखाया गया है. गाने में हीरो का अंदाज भी अलग नजर आता है, जहां वह साइकिल के बिना चलना पसंद नहीं करते हैं. यह देसी कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे रिलेट भी कर पा रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने के बोल और म्यूजिक शानदार

‘राजा पैदल ना चले’ के बोल काफी मजेदार और देसी टच वाले हैं, जिस मनोज तिवारी ने बेहतरीन तरीके से गाया है. उनके आवाज में अलग सा जादू है, जो सीधे दिल को छू लेता है. गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है, जबकि लिरिक्स संदीप साजन ने लिखे हैं. गाने में ‘ओ राजा पैदल ना चले सईकिलिया बिना’ जैसी लाइनें इसे और ज्यादा कैची बनाती हैं, जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जाती हैं.

गाने की शानदार टीम

  • सिंगर – मनोज तिवारी
  • फीचर्ड – मनोज तिवारी, सतीश रे, माही श्रीवास्तव
  • म्यूजिक डायरेक्टर – मधुकर आनंद
  • गीतकार – संदीप साजन
  • डायरेक्टर और कोरियोग्राफर – रौनक राउत
  • डीओपी – वजीर आर्ट
  • एडिटर – अभिषेक

यह भी पढ़ें: गाना ‘मेहरी राज करी’ रिलीज, अनुराधा के कातिलाना लुक ने बढ़ाया तापमान

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola