वार्ड सदस्य संघ की बैठक में अधिकार देने की मांग

Updated at : 26 Feb 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड सदस्य संघ की बैठक में अधिकार देने की मांग

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वार्ड सदस्य संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजबली यादव ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वार्ड सदस्य संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजबली यादव ने की. बैठक में मुख्य रूप से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा की गयी. मनरेगा व आवास योजना को लेकर विचार विमर्श किया गया. श्री यादव ने कहा कि योजना के फॉर्म में वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर का कॉलम नहीं है. यह गलत है. जिला प्रशासन से संघ ने मांग की कि वार्ड सदस्य के लिए भी योजनाओं में एक हस्ताक्षर का कॉलम दिया जाये. बैठक में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड कमेटी के चयन पर भी चर्चा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पांच सदस्यों के चयन करने का निर्णय लिया गया. प्रखंड कमेटी को यह जिम्मेदारी भी दी गई कि वे सभी पंचायत में पंचायत कमेटी का निर्माण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola