दो दिनों के भीतर सभी लंबित राशन का वितरण करें : संतोषी कुमारी
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 09 May 2026 10:00 PM
दो दिनों के भीतर सभी लंबित राशन का वितरण करें : संतोषी कुमारी
बेतला़ बरवाडीह प्रखंड के बेतला में राशन वितरण को लेकर जन वितरण प्रणाली के डीलरों की मनमानी चरम पर है. दर्जनों कार्डधारकों ने आरोप लगाया है कि अप्रैल माह का आवंटन आने के बावजूद उन्हें अनाज नहीं दिया जा रहा है. शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी को बेतला पंचायत के बईगा टोला, बांध टोला और तिनखोरिया के ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बतायी. फातिमा बीबी, जरीना बीबी, दिलावर अंसारी, आइशा बीबी, शबीना बीबी, रुबीना बीबी, सबिता देवी, पूनम देवी समेत कई कार्डधारकों ने बताया कि पूर्व में डीलर के निलंबन के कारण उन्हें दिसंबर का राशन नहीं मिला था, और अब अप्रैल का राशन भी दबा लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिप सदस्य ने तत्काल एमओ सुनीत तिवारी से फोन पर वार्ता की. उन्होंने कड़े लहजे में निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर दिसंबर और अप्रैल का लंबित राशन वितरण सुनिश्चित करें. संतोषी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि गरीबों के निवाले पर डाका डालना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राशन नहीं मिला, तो वे ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करेंगी. उन्होंने कहा कि आधा किलो अनाज गबन करने वाले डीलरों और लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तय करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










