विद्या मंदिर में प्रांतीय विषय प्रमुखों का मंथन, भविष्य की शिक्षा नीति पर चर्चा

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :09 May 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
विद्या मंदिर में प्रांतीय विषय प्रमुखों का मंथन, भविष्य की शिक्षा नीति पर चर्चा

विद्या मंदिर में प्रांतीय विषय प्रमुखों का मंथन, भविष्य की शिक्षा नीति पर चर्चा

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को एक दिवसीय प्रांतीय विषय प्रमुख एवं सह प्रमुख बैठक हुई. विद्या भारती द्वारा आयोजित इस बैठक में शिक्षा के विभिन्न आयामों और आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ. इस दौरान खेलकूद, संगीत, संस्कृत, योग, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा सहित 20 से अधिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. इसमें विशेष रूप से जनजाति शिक्षा, वैदिक गणित, बालिका शिक्षा, शिशु वाटिका, विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया. बैठक में पिछले सत्र के कार्यों की समीक्षा की गयी और आगामी सत्र के लिए प्रांतीय प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा, शोध, संगणक शिक्षा (कंप्यूटर) और स्वदेशी जागरण जैसे विषयों को भी प्राथमिकता दी गयी. इसके साथ ही पूर्व छात्र और पूर्व आचार्य परिषद के माध्यम से संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई. बैठक में अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, विद्या विकास समिति के सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी और सचिव राजीव रंजन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. इनके अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुख अखिलेश कुमार (पलामू), ब्रजेश कुमार सिंह (हजारीबाग), ओमप्रकाश सिन्हा (गुमला), विवेक नयन पांडेय (रांची) और नीरज कुमार लाल (धनबाद), देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल, जमशेदपुर विभाग प्रमुख प्रमुख तुलसी कुमार ठाकुर, साहिबगंज विभाग सह प्रमुख ब्रेन टुडू, क्षेत्रिय घोष प्रमुख राजेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola