सरकार के मंत्री और विधायक आवास के घेराव का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
सरकार के मंत्री और विधायक आवास के घेराव का निर्णय

सरकार के मंत्री और विधायक आवास के घेराव का निर्णय

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के करकट उच्च विद्यालय में एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई लातेहार की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार खुद से किये वादा को सिर्फ फाइलों में रख कर छह वर्षों से सहायक अध्यापकों को ठगने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि इसलिए मोर्चा ने राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायक के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है. इसकी शुरूआत आगामी पांच नवंबर से गिरिडीह के विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के आवास घेराव से किया जायेगा. इस कार्यक्रम में लातेहार जिले से लगभग एक हजार सहायक अध्यापक गिरिडीह जायेंगे. बैठक का संचालन प्रखंड सचिव दिलीप प्रसाद ने किया़ जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने किया. बैठक में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष ने अपना-अपना मंतव्य रखा और जिला के साथ कदम से कदम मिला कर साथ चलने का आह्वान किया. बैठक में महासचिव अनूप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, उमेश साहू, राजेश सिंह, सुनील सिंह, पवन यादव, दिनेश ठाकुर, मीना देवी, दिलीप प्रसाद, सतपाल उरांव, विजय गुप्ता, शिवराज सिंह, प्रकाश सिंह, मनोज यादव व फूलदेव उरांव समेत कई सहायक अध्यापक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola