अस्पताल के स्थान चयन पर विवाद, सेन्हा के ग्रामीणों ने निर्माण का किया विरोध

Updated at : 12 Mar 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के स्थान चयन पर विवाद, सेन्हा के ग्रामीणों ने निर्माण का किया विरोध

अस्पताल के स्थान चयन पर विवाद, सेन्हा के ग्रामीणों ने निर्माण का किया विरोध

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के लाधुप पंचायत अंतर्गत सेन्हा ग्राम में प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उबाल है. ग्रामीणों का आरोप है कि जिला परिषद द्वारा कराये़ जा रहे इस निर्माण के लिए स्थल का चयन जनहित को ताक पर रखकर किया गया है. इस गंभीर मामले को लेकर ग्राम प्रधान बिगन मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें वर्तमान निर्माण स्थल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उपायुक्त (डीसी) से हस्तक्षेप की मांग की गयी है. सुनसान जगह पर सुरक्षा का खतरा : उपायुक्त को सौंपे गये आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि जिस स्थान पर अस्पताल बनाया जा रहा है, वह पूरी तरह सुनसान है और आसपास एक भी घर नहीं है. नदी के किनारे स्थित होने के कारण वर्षा ऋतु में मरीजों को वहां पहुंचने में भारी कठिनाई होगी. साथ ही, ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि एकांत स्थान होने के कारण अस्पताल में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना बनी रहेगी, जिससे स्वास्थ्य कर्मी और मरीज दोनों असुरक्षित महसूस करेंगे. आबादी के बीच निर्माण की मांग : ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए सुझाव दिया है कि अस्पताल का निर्माण पीरदाग हाई स्कूल के समीप सड़क किनारे कराया जाये. यह स्थान चार गांवों के केंद्र में स्थित है, जिससे हजारों लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजनाएं जनता की सुविधा के लिए होती हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए. इस मांग को उठाने वालों में मुखिया विफई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य बुधन गंझू, पीरदाग ग्राम प्रधान जीवन मुंडा, वार्ड सदस्य रीता देवी, फिरोज राय, गंदरु मुंडा, सहिया जमीला खातून, अमिता देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola