गारू में पांच दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क ठप

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गारू में पांच दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क ठप

गारू समेत आसपास के बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता लचर नेटवर्क को लेकर परेशान हैं. नक्सल प्रभावित गारू, बारेसांढ़, छिपादोहर एवं महुआडांड़ एक्सचेंज में छह दिनों से दूरसंचार सेवा बाधित है.

विज्ञापन

गारू. गारू समेत आसपास के बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता लचर नेटवर्क को लेकर परेशान हैं. नक्सल प्रभावित गारू, बारेसांढ़, छिपादोहर एवं महुआडांड़ एक्सचेंज में छह दिनों से दूरसंचार सेवा बाधित है. इससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गारू प्रखंड मुख्यालय के अलावा बीएसएनएल सौर ऊर्जा चालित बीटीएस से जुड़े सुदूरवर्ती प्रखंड के सरयू, चौपत, सुरकुमी, माङोमार एवं सेरेंगदाग के उपभोक्ता छह दिन से परेशान हैं. उपभोक्ता बबलू प्रसाद, राजेंद्र सिंह, संजय प्रसाद, पवन कुमार, कृष्ण प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क महीने में 15 दिन बाधित रहती है. इस संबंध में झारखंड बीएसएनएल के डीजीएम ने बताया कि केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण सेवा बाधित है. एक-दो दिनों में दुरूस्त हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola