किसानों ने लैंपस प्रतिनिधि पर धान नहीं लेने का लगाया आरोप, मामले की होगी जांच

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 Feb 2026 10:14 PM

विज्ञापन

किसानों ने लैंपस प्रतिनिधि पर धान नहीं लेने का लगाया आरोप, मामले की होगी जांच

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले में करीब डेढ़ माह के अंतराल के बाद लैंपस में धान की खरीदारी शुरू होते ही अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आये हैं. धान बेचने पहुंचे किसानों ने लैंपस प्रतिनिधियों पर बिचौलियों को प्राथमिकता देने और किसानों के शोषण का आरोप लगाया है. सदर प्रखंड के पांडेयपूरा निवासी किसान सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है. ””””सेटिंग”””” वाले किसानों का धान पहले, बाकी के चक्कर जारी : सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता का आरोप है कि वे दिसंबर माह से ही धान बेचने के लिए लैंपस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका धान नहीं लिया जा रहा है. उनका दावा है कि लैंपस प्रतिनिधि मुरली प्रसाद से जिन किसानों की ””””सेटिंग”””” है, उनका धान प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है. पीड़ित किसान ने पांडेयपूरा के ही बीरबल प्रसाद और पंकज प्रसाद का नाम लेते हुए कहा कि उनके धान की खरीद बिचौलियों के माध्यम से कर ली गयी है. कटौती और अवैध वसूली का खेल : किसान सत्येंद्र और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धान बेचने के एवज में प्रतिनिधि द्वारा प्रति क्विंटल 10 किलो कटौती की जा रही है या फिर अतिरिक्त पैसों की मांग की जा रही है. जो किसान अवैध मांग को मानने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें बैरंग लौटाया जा रहा है. ऐसी ही शिकायत पोचरा लैंपस प्रतिनिधि बृजमोहन के खिलाफ भी सामने आयी है. क्या कहते हैं प्रतिनिधि : इस संबंध में लैंपस प्रतिनिधि मुरली प्रसाद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि खरीद बंद होने के कारण किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे क्रमवार तरीके से संभाला जा रहा है. किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा है. क्या कहते हैं अधिकारी : जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि अनियमितता की शिकायत अभी मेरे संज्ञान में नहीं आयी है. हालांकि, यदि शिकायत मिली है, तो मामले की त्वरित जांच करायी जायेगी. यदि कहीं बिचौलिए हावी हैं, तो उन्हें चिह्नित कर दोषी प्रतिनिधियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola