होली पर्व को देखते हुए होटल व रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थो की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

होली पर्व को देखते हुए होटल व रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थो की हुई जांच

विज्ञापन

लातेहार ़ होली पर्व के मद्देनजर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में टीम ने मेन रोड, थाना चौक और स्टेशन रोड स्थित विभिन्न मीट दुकानों, मिष्ठान भंडारों और रेस्टोरेंट की जांच की. अखाद्य रंगों और बासी मिठाई पर एक्शन : निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड स्थित सुनील होटल में जलेबी में अखाद्य रंगों के उपयोग की पुष्टि हुई, इसके बाद मौके पर ही करीब 40 किलोग्राम जलेबी को नष्ट करा दिया गया. साथ ही होटल संचालक को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया. वहीं, मेन रोड स्थित मिश्रा स्वीट्स में पुरानी मिठाई (लड्डू) मिलने पर उसे भी नष्ट करवाया गया. टीम ने मिष्ठान भंडारों में रसगुल्ला, पेड़ा में स्टार्च और जलेबी व लड्डू में अखाद्य रंगों की गहन जांच की. साफ-सफाई में लापरवाही पर जुर्माना : मेन रोड स्थित कल्लू मीट शॉप में साफ-सफाई के अभाव में मीट कटिंग के लिए प्रयुक्त लकड़ियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा, कई अस्थायी भोजनालयों में बिना बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी तिथि वाली सामग्रियों का उपयोग पाया गया, जिन्हें भविष्य में मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गयी. आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को फूड लाइसेंस नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया है. ऑनलाइन शिकायत की अपील : डॉ मोईन अख्तर ने दुकानदारों को गुणवत्ता बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर वे एफएसएसएआइ के ””””फूड सेफ्टी कनेक्ट”””” ऐप पर घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola