ePaper

शिशु वाटिका खंड में रंग उत्सव का आयोजन

Updated at : 28 Feb 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
शिशु वाटिका खंड में रंग उत्सव का आयोजन

शिशु वाटिका खंड में रंग उत्सव का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को शिशु वाटिका खंड में रंगोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ भारती की अध्यक्ष रितु रानी पांडेय, सचिव खुशबू अग्रवाल, सह सचिव विभा पांडेय, उपाध्यक्ष रिचा शर्मा, सदस्य दिव्या रानी एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात के छात्र व छात्राओं की माताओं ने होली पर आधारित लोक गीत प्रतियोगिता में भाग लिया. सबों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में सुधा अग्रवाल को प्रथम, अनीता नारायण को द्वितीय और रिचा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा नेहा साहू, सविता गुप्ता और लवली गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. शिशु वाटिका के अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी होली पर समूह गीत, कविता, अंग्रेजी भाषण, हिंदी भाषण आदि प्रस्तुत किये. शताक्षी मिश्रा, वैभव चौहान, आर्यस मौर्य, रूत्वी सिन्हा, परी कुमारी, अयांश सिन्हा, सभ्यता यशवंत सिन्हा, ऋतिक रंजन, शिवांश खरवार, प्रिंस यादव, श्रेयांश कुमार, सुधांशु कुमार, प्रत्यूष तिवारी, शाश्वत तिवारी, प्रभास कुमार, प्रतीक कुमार, अर्पित गुप्ता, शाश्वत तिवारी, निकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, संजीत कुमार, कोमल कुमारी, तन्वी आनंद, आण्वी सिद्धि एवं गरिमा भारती ने आकर्षक प्रस्तुति दी. प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से बढ़ते फूहड़ गीतों के दौर में अपनी परंपरा एवं समृद्ध संस्कृति को बचाने के लिए लोक गीतों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola