नीति आयोग का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के मानकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि

Updated:
विज्ञापन

नीति आयोग का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के मानकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि

विज्ञापन

लातेहार ़ नीति आयोग द्वारा संचालित ””””आकांक्षी जिला”””” एवं ””””आकांक्षी प्रखंड”””” कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले भर में ””””संपूर्णता अभियान 2.0”””” का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान : नीति आयोग द्वारा निर्धारित यह विशेष विकास कार्यक्रम 28 जनवरी से शुरू होकर 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा. अभियान का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आधारभूत सेवाओं से संबंधित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है. स्कूली बच्चों ने स्वच्छता की ली शपथ : अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली और हैंड-वॉश के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ ली. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं ने माताओं और बच्चों को संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अभिभावकों से सक्रिय भागीदारी की अपील : जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है. शिक्षकों और सेविकाओं ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की. जिला प्रशासन का मानना है कि सामुदायिक भागीदारी से ही जिले को समग्र विकास की मुख्यधारा में मजबूती से जोड़ा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola