ईद मिलादुन्नबी पर बालूमाथ में मेगा रक्तदान शिविर, 190 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

एसपी को सम्मानित करते मुस्लिम यूथ कमेटी के सदस्य | Prabhat Khabar

बालूमाथ में मुस्लिम यूथ कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 190 लोगों ने रक्तदान किया. एसपी कुमार गौरव ने इस नेक पहल की सराहना की और आयोजकों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

बालूमाथ : ईद मिलादुनन्बी के मौके पर बुधवार को होटल रोज गार्डन में मुस्लिम यूथ कमेटी के बैनर तले मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 190 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी ने मेगा रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए मुस्लिम यूथ कमेटी का आभार जताया. कहा कि यह सराहनीय पहल है. ऐसे आयोजन से मदद का जज्बा बढ़ता है. जिला प्रशासन ऐसे सामाजिक कार्यों में आयोजकों के साथ खड़ा है.

रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

रक्तदान जैसे कार्य जरूरतमंदों की मदद की भावना को बढ़ाते है. इससे पूर्व कमेटी ने एसपी, एसडीपीओ बालूमाथ, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा, सीओ बालेश्वर राम समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया. इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मो शमीम, मो मुज्जमिल, जावेद अख्तर, हाजी शब्बीर, मौलाना जियउल्ला समेत अन्य लोगों को भी एसपी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मुस्लिम यूथ कमेटी के अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन, सचिव मो. इमरान, कोषाध्यक्ष मो. इरफान व मौलाना जुबैर ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया.

मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी

मौके पर औरंगजेब खान, प्रदीप गंझू, मुखिया नरेश लोहरा, हाजी मोतिउर रहमान, शैलेश सिंह, कृष्ण यादव, सदर मो. सबीर, सचिव मौलाना जउल्लाह, रीना उरांव, मो शाहनवाज, मो मिनतुल्लाह, जमीलअख्तर, मो नौशाद, मो अफरोज, इमरान मजीद, रिंकू खान, आकिब खान, सुहेल अख्तर, मो एहशान, आमिर हयात, मो दानिश, मो नईम, मो आबिद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड के हाइस्कूल-प्लस टू में जरूरत के हिसाब से नहीं हुआ शिक्षकों का पदस्थापन, निदेशालय में धूल फांक रही रिपोर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola