मां का दूध ही नवजात का पहला टीका, DDC ने जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

लातेहार में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान के लाभ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

लातेहार: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा समाहरणालय में विभिन्न प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षक के साथ उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई.

जिसमे स्तनपान के महत्व और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिशु के स्वस्थ विकास एवं मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान अत्यंत आवश्यक है.

विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माताओं, परिवारों एवं समाज को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नवजात शिशुओं को जीवन के प्रारंभिक छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित करना है.

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच बैठक कर स्तनपान के लाभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा कुपोषण की रोकथाम से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे. साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई.

इस दौरान आमजनों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी एवं विभिन्न प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षक उपस्थित थी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola