सड़क हादसों व अतिक्रमण पर सद्भावना समिति की बैठक, लिये गये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी व समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में सद्भावना समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, अतिक्रमण और नशाखोरी पर चिंता जताई गई। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन और शांति व्यवस्था पर जोर दिया।

विज्ञापन

लातेहार: बुधवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में प्रखंड स्तरीय सद्भावना समिति की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने की. संचालन पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह कर रहे थे.

विज्ञापन

बैठक में एसडीपीओ ने चंदवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं व शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर चिंता व्यक्त की. कहा कि सड़क हादसों के कारण कई परिवार उजड़ रहे हैं. हाल ही में दामोदर के समीप हुई दुर्घटना का हवाला देते हुए कहा कि अधिकांश हादसों के पीछे नशा व तेज गति प्रमुख कारण बन रहे हैं. समाज के सभी वर्गों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

एसडीपीओ ने कहा कि मुख्य पथ के किनारे सरकारी जमीन के अधिकांश हिस्सों का अतिक्रमण किया जा रहा है. इससे दोपहिया वाहन सड़क पर लगाये जा रहे हैं. जाम पर भी चिंता जतायी. कहा कि अतिक्रमण से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की बात कही.

बैठक में शराब व अन्य मादक पदार्थों के सेवन को समाज के लिए घातक बताया गया. ऐसे अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने, शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने व आगामी त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने पर भी चर्चा की गयी. कई निर्णय लिये गये.

मौके पर पुअनि अजीत कुमार, प्रमोद साहू, असगर खान, धनेश्वर उरांव, शीतमोहन मुंडा, हाजी फिरोज अहमद, मनोज चौधरी, मुखिया रंजीत उरांव, नौशाद आलम, विमल उरांव, बिनोद कुमार गुड्डू, इरशाद मुन्ना, बबलू खान, डॉ. शम्स रजा, मो. अब्दाल, रवि राज समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola