बालूमाथ में विस्थापित ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बालूमाथ और चंदवा साइडिंग के अलावा कहीं नहीं भेजेंगे कोयला हाइवा
बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ के विस्थापित ग्रामीणों ने रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बालूमाथ और चंदवा साइडिंग के अलावा कहीं भी कोयला हाइवा से नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
बालूमाथ. प्रखंड में सीसीएल की मगध कोलियरी के आरा गांव स्थित वर्कशॉप के समीप रविवार को आरा, चमातू, फूलबसिया, अमरवाड़ीह, गोलीटांड़, ओजा, तिलैयाटांड़ और हहरुआ समेत अन्य विस्थापित गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें रोजगार, नौकरी-मुआवजा, ट्रक भाड़ा और विस्थापितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी.
साइडिंग को लेकर ग्रामीणों ने लिया निर्णय
बैठक में विस्थापित ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि बालूमाथ के सभी साइडिंग और चंदवा रेलवे साइडिंग के अलावा किसी अन्य स्थान पर कोयला हाइवा के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा. ग्रामीणों ने सीसीएल से नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास और जीएम जमीन के बदले नौकरी देने की मांग की.
ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1962 में सीसीएल द्वारा अधिग्रहित जमीन के एवज में प्रभावित परिवारों को अब तक नौकरी और मुआवजा नहीं मिला है. विस्थापित गांवों में स्कूल और अस्पताल की व्यवस्था करने की मांग भी की गयी.
रोजगार की मांग को रंगदारी बताने पर जतायी आपत्ति
ग्रामीणों ने कहा कि कुछ बाहरी ट्रक मालिक विस्थापितों की रोजगार की मांग को रंगदारी का नाम दे रहे हैं, जो गलत है. उनका कहना था कि विस्थापित अपने अधिकार, नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं.
बैठक में शिवनारायण साहू, कृष्णा साहू, चेतलाल रामदास, राजेश राम, विनोद गंझू, खेमलाल गंझू, त्रिवेणी साव, सतनारायण साव, प्रभु गंझू, महेंद्र उरांव, राधेश्याम पांडेय, आशीष ठाकुर, महेंद्र गंझू, सोनू साव, प्रेम साव, बलदेव साव, मुकेश राम, दिनेश राम, लल्लू साव, अनिल साव, संतोष साव, ईश्वर साव, संतोष प्रसाद, अखिलेश यादव, गोपाल यादव, जितेंद्र प्रसाद, रूप लाल राणा, पप्पू साव और हरिनारायण प्रसाद समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए