लातेहार में दुर्गा पूजा समिति के नये सदस्यों को दिलायी गयी शपथ, मंदिर की परंपरा और गरिमा बनाए रखने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में वर्ष 2026 के लिए दुर्गा पूजा समिति के नये सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई. सदस्यों ने मंदिर की परंपराओं के अनुरूप निष्ठा और सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

लातेहार. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा समिति के नव मनोनीत सदस्यों को सदस्यता प्रदान कर शपथ दिलायी गयी. इस दौरान नये सदस्यों ने मंदिर की मर्यादा, प्रतिष्ठा और परंपराओं के अनुरूप निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सेवा भावना से कार्य करने का लिया संकल्प

समिति के नये सदस्यों ने मंदिर और दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए सेवा भावना से कार्य करने तथा आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही.

मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक अभिनंदन प्रसाद पांडेय ने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर लातेहार की आस्था का प्रमुख केंद्र है. इसकी धार्मिक गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की.

कार्यक्रम का संचालन सचिव आशीष टैगोर ने किया. मौके पर त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह समेत कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद थे. ओमप्रकाश प्रसाद (राजू), रविंद्र प्रजापति, संतोष कुमार पिंटू, राजीव कुमार, संतोष प्रसाद गुड्डू, सतीश कुमार, दीपक विश्वकर्मा, आकाश कुमार जायसवाल और परितोष ठाकुर आदि उपस्थित थे.

इन्होंने ली सदस्यता

विष्णु कुमार साहू, सुधांशु दुबे, भरत प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार, सुमित कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार, आकाश कुमार, मोनू कुमार, कौशल किशोर राज, अमित कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, गोविंद कुमार (सोनू), कुंदन कुमार, राजन कुमार, मिशू कुमार, करण कुमार, गौरव कुमार और धीरज कुमार आदि ने समिति की सदस्यता ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola