चंदवा में करमा पूर्व संध्या पर सजी लोक संस्कृति की महफिल, खोड़हा मंडलियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में करमा पूजा की पूर्व संध्या पर कृषि फार्म परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. विभिन्न खोड़हा मंडलियों ने पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सरना समाज की लोक परंपरा और संस्कृति की अनूठी झलक पेश की.

विज्ञापन

चंदवा. करमा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रखंड सरना समिति के बैनर तले रविवार को स्थानीय कृषि फार्म परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई. इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि गंगाधर लाल भगत और विशिष्ट अतिथि चंदवा पूर्वी मुखिया सह झामुमो जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव को पारंपरिक तरीके से मंच तक लाया गया. झामुमो युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही, मो सरफराज, विकास भगत, हरि कुमार भगत समेत अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

खोड़हा मंडलियों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में विभिन्न खोड़हा मंडलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. पारंपरिक गीत और नृत्य के माध्यम से सरना समाज की लोक परंपरा और संस्कृति की झलक पेश की गयी. कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड सरना समिति के चंद्रदेव उरांव, विनोद भगत, विमल उरांव, मनीजर उरांव, भट्टू उरांव, सुरेश नाथ लोहरा, महेश उरांव समेत समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola