चंदवा में भारी वाहनों से धूल प्रदूषण पर लोगों का फूटा गुस्सा, नियमित पानी छिड़काव और परिचालन नियंत्रित करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में भारी वाहनों से हो रहे धूल प्रदूषण और अन्य जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय लोग लामबंद हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से नियमित पानी छिड़काव और वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की है।

विज्ञापन

चंदवा. बॉक्साइट और कोयला लदे भारी वाहनों से हो रहे धूल प्रदूषण समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता मनोज पाठक ने की. इसमें भारी वाहनों की आवाजाही से हो रही परेशानी और प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

धूलकण से स्वास्थ्य पर असर का दावा

लोगों ने कहा कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से मुख्य पथ के किनारे रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को धूलकण से परेशानी हो रही है. इससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से मुख्य सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की.

इसके अलावा भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने और प्रदूषण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गयी. लोगों ने कहा कि जनसमस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए.

उपायुक्त के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन अंचलाधिकारी को सौंपा जायेगा. मौके पर पूर्व उपप्रमुख हाजी फिरोज अहमद, मुखिया संगीता लकड़ा, अजय कुमार, श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, राजदेव ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola