थाना दिवस में भूमि विवाद के मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

थाना दिवस पर मौजूद पुलिस अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा थाना परिसर में आयोजित विशेष थाना दिवस पर एसडीपीओ ने लोगों की भूमि संबंधी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर चल रहे विशेष थाना दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को चंदवा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से करीब दो दर्जन लोगों ने भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया.

विज्ञापन

मौके पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह व अंचल निरीक्षक गोविंदा कुमार गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान दर्जनभर से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया. शेष मामलों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर अग्रतर कार्रवाई के लिए रखा गया.

एसडीपीओ श्री गुप्ता ने बताया कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों को छोटे-मोटे भूमि विवादों का त्वरित समाधान दिलाना है. ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसलिए यह शिविर लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यहां लंबित मामलों की भी समीक्षा की जा रही है. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं.

मौके पर चंदवा थाना के पुलिस अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola