सोहर जंगल से मिला नाबालिग लड़की का शव

Updated at : 09 Mar 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
सोहर जंगल से मिला नाबालिग लड़की का शव

नेतरहाट थाना क्षेत्र के सोहर गांव के जंगल से पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

महुआडांड़. नेतरहाट थाना क्षेत्र के सोहर गांव के जंगल से पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है. शव सड़ी-गली अवस्था में जंगल में पड़ा था. बताया जाता है कि शनिवार को सोहर गांव की कुछ महिलाएं लकड़ी चुनने जंगल के अंदर गयी थीं. लकड़ी चुनने के दौरान ही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी. शव का पैर कटा हुआ था. इसके बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने सूचना नेतरहाट थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दलबल के साथ रविवार की सुबह 8:30 बजे सोहर गांव स्थित जंगल में पहुंचे. पुलिस ने वहां से शव को बरामद किया. नाबालिग के शरीर के कपड़े व पैर में बंधे धागे से उसकी शिनाख्त सोहर गांव निवासी दीपक मुंडा की पुत्री अनुपम मुंडा के रूप में की गयी. परिजनों ने शव की पहचान की. लड़की के परिजनों ने बताया कि अनुपम मुंडा गत 26 फरवरी को शिवरात्रि का मेला देखने टांगीनाथ धाम गयी थी. उसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी. थाना प्रभारी ने बताया की बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने थाना में आवेदन दिया था. कहा था कि अज्ञात युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola