25 जिलों में तेज आंधी-बारिश का खतरा, पटना-पूर्णिया समेत कई शहरों में बिजली गिरने का अलर्ट

Bihar Weather
Bihar Weather Alert: बिहार के 25 जिलों में आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. तपती धूप के बीच अचानक आए इस बदलाव ने किसानों और आम जनता की धड़कनें बढ़ा दी हैं. रविवार से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है. IMD ने लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी है.
Bihar Weather Alert: बिहार में 15 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना, पूर्णिया, गया और मुजफ्फरपुर समेत करीब 25 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
IMD के अनुसार 15 से 20 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अस्थिर रह सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है.
आज इन जिलों में दिखेगा मौसम का असर
IMD के अनुसार रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय सहित कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
इन इलाकों में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने या बिजली बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं.
16 मार्च को पूरे बिहार में बारिश के आसार
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार यानी 16 मार्च को लगभग पूरे बिहार में आंधी-बारिश की संभावना है. इस दिन अधिकांश जिलों को येलो अलर्ट जोन में रखा गया है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखनी चाहिए, क्योंकि कई जगहों पर तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
17 मार्च को पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है. हालांकि उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी रह सकती है. पटना समेत कई जिलों में बादल और हवा का असर देखने को मिल सकता है.
18 से 20 मार्च तक फिर बढ़ेगी गतिविधि
IMD के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में फिर से गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना है. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है.
कई जिलों में 37 डिग्री पार तापमान
बिहार में मौसम बदलने से पहले गर्मी का असर तेजी से बढ़ा है. राज्य में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. कैमूर में सबसे अधिक 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि गया में 37.1 डिग्री और शेखपुरा में 36.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. औरंगाबाद में 36.4 डिग्री और नालंदा के राजगीर में 35.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ.
IMD का कहना है कि आंधी और बारिश के कारण अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
Also Read: 18 से 20 मार्च तक बिहार के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का वेदर अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




