पटना के राजेंद्र नगर रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू
कोचिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
Patna Coaching Complex Fire: पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार तड़के भीषण आग लग गई. 15 दमकल गाड़ियों की मदद से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.
Patna Coaching Complex Fire: पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया.
आपके शहर में
15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर फाइटर टीम के साथ दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया.
अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटों तक अभियान चलाकर आग को नियंत्रित किया.
छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग को करीब छह घंटे बाद नियंत्रित कर लिया गया. आग बुझाने के बाद भी मौके पर राहत और जांच कार्य जारी रहा.
रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए