बिहार में राजस्व विभाग अब AI का करेगा इस्तेमाल, सभी DCLR को दी गई ट्रेनिंग

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Revenue Department: बिहार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब मॉडर्न होने वाला है. विभाग से जुड़े काम में अब एआई की मदद ली जाएगी. इतना ही नहीं, सभी डीसीएलआर को एआई के इस्तेमाल को लेकर ट्रेनिंग भी दी गई.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार सरकार कई विभागों में एआई का इस्तेमाल कर रहा है. ऐसे में राजस्व प्रशासन को मॉडर्न तकनीक से जोड़कर अधिक पारदर्शी और तेज बनाने को लेकर एक खास पहल की गई है. राज्य सरकार अब राजस्व विभाग के कामों के लिए भी एआई का इस्तेमाल करेगी. एआई के इस्तेमाल से राजस्व विभाग से जुड़े काम समय के अंदर ही पूरा किए जा सकेंगे.

आम लोगों को होगा ये फायदा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग के जरिए म्यूटेशन अपील और बीएलडीआर एक्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन को तेज करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि आम लोगों को समय के अंदर न्याय मिल सके. इसी उद्देश्य से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों को नई तकनीकों की ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व प्रशासन को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए तेजी से नई तकनीकों को अपना रही है. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से म्यूटेशन अपील और बीएलडीआर एक्ट से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी आयेगी और लोगों को समय पर न्याय मिल सकेगा.

सभी डीसीएलआर के लिए वर्कशॉप आयोजित

जानकारी के मुताबिक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पटना के पुराने सचिवालय में राज्य के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (डीसीएलआर) के लिए एक दिन का एआई आधारित राजस्व वर्कशॉप आयोजित किया गया था. वर्कशॉप का उद्देश्य राजस्व प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना और राजस्व कार्यों को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाना था. वर्कशॉप के दौरान विभाग के सचिव गोपाल मीणा और सचिव जय सिंह ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में तकनीक के महत्व की जानकारी दी.

Also Read: LJP (R) नेता का दावा- राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत तय, बोले- एनडीए गठबंधन है, लठबंधन नहीं

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन