LJP (R) नेता का दावा- राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत तय, बोले- एनडीए गठबंधन है, लठबंधन नहीं

Updated:
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते राजू तिवारी

Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पटना में शनिवार को एनडीए नेताओं और विधायकों की कई अहम बैठकें हुईं, जिनमें चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया. नेताओं ने दावा किया कि राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत तय है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार को पटना में एनडीए नेताओं की अहम बैठक हुई. यह बैठक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें गठबंधन के कई बड़े नेता और विधायक शामिल हुए. बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. नेताओं ने दावा किया कि बिहार की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत तय है.

लोजपा (रामविलास) कार्यालय में हुई बैठक

एनडीए की पहली बैठक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में हुई. इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राज्यसभा चुनाव के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा और लोजपा (आर) के सभी विधायक मौजूद रहे. बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि एनडीए एक मजबूत गठबंधन है. उन्होंने कहा, एनडीए गठबंधन है, लठबंधन नहीं. हम सभी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पांचों सीटों पर जीत हमारी ही होगी.

लगातार हो रही बैठकों से बनाई जा रही रणनीति

राज्यसभा चुनाव प्रभारी विजय शर्मा ने कहा कि एनडीए नेताओं के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं. इन बैठकों का मकसद चुनाव की रणनीति को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रहा है और जीत को लेकर सभी दल आश्वस्त हैं.

उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर विधायक दल की बैठक

लोजपा कार्यालय की बैठक के बाद एनडीए विधायक दल की दूसरी बैठक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हुई. इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है. साथ ही यह भी तय हुआ कि एनडीए विधायक दल की अगली बैठक रविवार को शाम 4:30 बजे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर होगी.

15 मार्च को होगा मॉक पोल

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया को समझाने और तैयारी को मजबूत करने के लिए एनडीए की ओर से मॉक पोल भी कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च को दोपहर 2 बजे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर मॉक पोल आयोजित किया जाएगा. इसमें एनडीए के सभी विधायक शामिल होंगे.

बैठक के बाद साथ में किया भोजन

बैठक खत्म होने के बाद एनडीए के सभी विधायक और नेता एक साथ भोजन करते भी नजर आए. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी इस बैठक में पहुंचे थे.

तेजस्वी के दावे पर एनडीए का पलटवार

इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के दावे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एनडीए ने पूरी सोच-समझ के साथ पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और जीत निश्चित है. वहीं, जदयू नेता संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले भी कई बार ऐसे दावे करते रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि उनके दावों का नतीजा क्या होता है. उन्होंने दोहराया कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय है.

Also Read: शराबबंदी पर सवाल सुनते ही भड़के बिहार विधान परिषद के सभापति, पत्रकारों से बोले- पीने का मन है क्या?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन