बालूमाथ व हेरहंज में दिखा सामाजिक एकता का माहौल

Updated at : 04 Apr 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
बालूमाथ व हेरहंज में दिखा सामाजिक एकता का माहौल

बालूमाथ व हेरहंज में दिखा सामाजिक एकता का माहौल

विज्ञापन

बालूमथ/हेरहंज. जिले के 25वें स्थापना दिवस पर शनिवार की सुबह रन फॉर लातेहार सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. प्रखंड परिसर से शुरू यह दौड़ प्रखंड के प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात तक पहुंचा. कार्यक्रम में बीडीओ अमित कुमार, अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे, जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, उपप्रमुख विजय उरांव समेत शिक्षा विभाग के बीआरपी निरंजन सिंह, सीआरपी आशीष वर्मा, संजय कुमार, थाना पुलिस बल, प्रखंड सह अंचल कर्मी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व आम लोग उपस्थित थे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया गया. इसे जिले के गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण पहल करार दिया गया. उधर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में भी रन फॉर लातेहार का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर यह दौड़ राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान तक गयी. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के अलावा जेएसएलपीएस से जुड़े कर्मी, अधिकारी, शिक्षक निर्मल सिन्हा, जयश्याम कुमार, मो अख्तर, वीरेंद्र कुमार के अलावा स्कूल बच्चे भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola