झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, 5 से 7 अप्रैल तक आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना
Jharkhand Weather News: झारखंड में 5-7 अप्रैल के बीच मौसम बदलने वाला है. इस दौरान कई जिलों में गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Weather News: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है. गर्मी के बीच मौसम बार-बार करवट ले रहा है. कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है. आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलने वाला है.
आपके शहर में
5 अप्रैल को व्रजपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में कहीं-कहीं गर्जन व्रजपात और आंधी के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ गर्जन/व्रजपात और आंधी के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
6 अप्रैल को इन जिलों में ओलावृष्टि
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, बोकारो, धनबाद, जामतारा, देवघर, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ गर्जन/व्रजपात और आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है
7 अप्रैल को इन जिलों में जिलों में आंधी-तूफान
झारखंड के पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने वज्रपात, ओलावृष्टि, आंधी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से पेड़-पौधों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है, वहीं खुले स्थानों पर लोग और मवेशी घायल भी हो सकते हैं. ऐसे मौसम में सुरक्षित और छायादार जगह पर रहना चाहिए और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी है. फिसलन या जलभराव वाली जगहों पर सावधानी से चलें और खेतों में जमा पानी निकालने की व्यवस्था करें. बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों, बिजली के उपकरण बंद कर दें और पानी वाले स्थानों से दूर रहें.
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए