पूजा को अस्पताल से मिली छुट्टी

Updated at : 05 Oct 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा को अस्पताल से मिली छुट्टी

लातेहार : बाइपास चौक निवासी विजेंद्र दास ने पूजा देवी, उसकी बहन माधुरी देवी व माधुरी के पति प्रमोद कुमार दास पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में विजेंद्र का कहना है कि पूजा देवी के पति अपनी सारी […]

विज्ञापन
लातेहार : बाइपास चौक निवासी विजेंद्र दास ने पूजा देवी, उसकी बहन माधुरी देवी व माधुरी के पति प्रमोद कुमार दास पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में मामला दर्ज कराया है.
इस संबंध में विजेंद्र का कहना है कि पूजा देवी के पति अपनी सारी संपत्ति उनके नाम कर चुके हैं. इसकी पावर ऑफ एटॉर्नी भी उनके पास है. इसके तहत पूजा देवी को घर खाली करने को बोला जा रहा है, लेकिन वह घर खाली नहीं कर रही. पूजा का आरोप बेबुनियाद है.
गौरतलब है कि पूजा देवी ने सोमवार को विजेंद्र दास, कौशल दास, गुलशन दास, विवेकानंद दास के खिलाफ मारपीट करते हुए जलाने का प्रयास करने की प्राथमिकी लातेहार थाने में दर्ज करायी थी. पूजा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. मंगलवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. पूजा के पति की मौत पिछले महीने ही हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola