KKR vs PBKS: बारिश से रुका मैच, जानिए कब तक होगा इंतजार और क्या है कट-ऑफ टाइम

Updated at : 06 Apr 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के कारण ईडन गार्डन्स को पूरी तरह कवर कर दिया गया

बारिश के कारण ईडन गार्डन्स को पूरी तरह कवर कर दिया गया

KKR vs PBKS: IPL नियमों के अनुसार, लीग मैच में कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी होता है. आमतौर पर मैच शुरू होने का कट-ऑफ टाइम लगभग 10:46 PM तक माना जाता है (स्थिति और बारिश को देखते हुए). इसके बाद मैच रद्द भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

KKR vs PBKS: सोमवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL 2026 मैच का मैच बारिश की वजह से रुक गया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे दो शुरुआती झटके लगे. जब खेल रुका, तब KKR ने 3.3 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. पंजाब किंग्स ने अपनी कसी हुई बॉलिंग से मैच पर पकड़ बना रखी थी. शाम को 7:47 बजे कोलकाता में जोरदार बारिश शुरू हुई और ईडन गार्डन्स को पूरी तरह कवर कर दिया गया. मतलब पहली पारी में केवल 17 मिनट का ही खेल हो सका. बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही थी.

रात 9 बजे तक नहीं शुरू हो पाया खेल

रात नौ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही और खेल भी रुका रहा. इससे पहले, KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम ने दो बदलाव किए, बीमार सुनील नरेन और चोट की वजह से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया. टॉस के समय रहाणे ने बताया कि पिछले मैच में कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे, इस वजह से वह पंजाब के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे.

मौसम विभाग ने पहले ही जारी की थी चेतावनी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने इस सीजन के अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. शाम के समय बारिश का अनुमान था और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे इलाके में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी. IMD ने बताया था कि बिहार से मणिपुर तक फैली एक कम दबाव वाली ट्रफ (हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र) उत्तरी बंगाल, असम और बांग्लादेश से होकर गुजर रही है. इसकी वजह से सुबह से ही आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं.

मैच शुरू होने से पहले तक मैदान पर थे कवर्स

IMD ने कहा कि राज्य में ‘काल बैसाखी’ तूफानों का एक और दौर आने की संभावना है, जिसकी वजह से रविवार से गुरुवार तक ओले गिरने और आंधी-तूफान आने की आशंका है. बारिश की तीव्रता और इसका फैलाव मंगलवार और बुधवार को अपने चरम पर रहने का अनुमान है. बारिश की वजह से मैच से ठीक एक दिन पहले होने वाले प्रैक्टिस सेशन भी रद्द कर दिए गए थे और मैच शुरू होने से पहले तक मैदान को कवर से ढंककर रखा गया था.

कितने बजे तक शुरू हो सकता है खेल

मैच के नियमों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मैच अनिवार्य होगा. हालांकि 5-5 ओवर का भी खेल तभी हो सकता है, जब खेल रात 10:56 बजे तक शुरू हो जाए. इसके लिए टॉस रात 10:46 बजे तक होना जरूरी था. हालांकि टॉस हो गया है और खेल जारी है. ऐसे में 5-5 ओवर का खेल होने के अधिकारियों ने रात 11:14 बजे तक कर समय दिया है. अगर खेल बिल्कुल भी संभव नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSK की हालत सबसे खराब

संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola