दो बोरा चावल जब्त
Updated at : 13 Sep 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों बोरे पर लगा था एफसीआइ गोदाम का सील और टैग एमओ को जांच कर कार्रवाई करने का गिया गया निर्देश मनिका : प्रखंड के पल्हैया गांव से रविवार की संध्या लगभग सात बजे पल्हैया निवासी सकेंद्र यादव ने कालाबाजारी कर ले जाये जा रहे दो बोरा चावल को जब्त किया है. इसकी सूचना उन्होंने […]
विज्ञापन
दोनों बोरे पर लगा था एफसीआइ गोदाम का सील और टैग
एमओ को जांच कर कार्रवाई करने का गिया गया निर्देश
मनिका : प्रखंड के पल्हैया गांव से रविवार की संध्या लगभग सात बजे पल्हैया निवासी सकेंद्र यादव ने कालाबाजारी कर ले जाये जा रहे दो बोरा चावल को जब्त किया है. इसकी सूचना उन्होंने बन्दुआ गांव के लोगों को दी. राशन को संजय यादव पल्हैया व ननकू मिस्त्री कुरूंद साइकिल से ले जा रहे थे. चावल के बोरे पर एफसीआइ गोदाम का सील टैग लगा था. चावल कालाबाजारी की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने सीओ रितेश जायसवाल को जांच का निर्देश दिया. सीओ ने पल्हैया गांव जाकर संजय व ननकू से पूछताछ की. संजय यादव ने सीओ को बताया कि पल्हैया गांव निवासी गोपाल साव से 17 सौ रुपये क्विंटल की दर से चावल खरीदा था. गोपाल साव घर पर नहीं मिला. सीओ ने एमओ मनिका को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




