कार्यकर्ता ही हैं संगठन की शक्ति : अनिल सिंह
Updated at : 08 Sep 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोरचा (प्र), लातेहार प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया. प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं. पंचायत कमेटियों को और अधिक सशक्त बनाने की दरकार है. विधायक […]
विज्ञापन
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोरचा (प्र), लातेहार प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया. प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं. पंचायत कमेटियों को और अधिक सशक्त बनाने की दरकार है. विधायक प्रकाश राम का लातेहार विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों का दौरा प्रस्तावित है.
इस दौरे की सफलता के लिए पंचायतों में प्रभारियों का मनोनयन किया गया है. पेशरार पंचायत के लिए मो उमर, हेठ पोचरा के लिए पवन कुमार, इचाक के लिए अनिल कुमार सिंह, सांसग के लिए जावेद अख्तर, नेवाड़ी के लिए अकबर खां, आरागुंडी के लिए रामेश्वर भगत, डीही के लिए मो इसराफिल अंसारी, पांडेयपुरा के लिए राजेश उरांव को प्रभारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




