जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है

Updated at : 07 Sep 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोरचा, लातेहार के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं. मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता आशा भरी निगाहों से झामुमो की ओर देख रही है. हेमंत […]

विज्ञापन
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोरचा, लातेहार के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं. मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता आशा भरी निगाहों से झामुमो की ओर देख रही है. हेमंत सोरने की सरकार द्वारा किये गये कार्यों को लोग भूला नहीं पाये हैं.
वर्तमान भाजपा सरकार सीएनटी एक्ट में संशोधन कर झारखंड के मूलवासी व आदिवासियों का हक छीनने का प्रयास कर रही है. उन्होंने वर्तमान झारखंड सरकार को पूंजीपतियों की सरकार है. श्री शाहदेव ने कहा कि जिले में हालिया खतियान सर्वे में व्यापक अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिल रही है. इसे लेकर झामुमो आंदोलन करेगा.
बैठक में श्री शाहदेव ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को दिया. उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को विधायक अमित महतो का लातेहार में आगमन होगा एवं झामुमो के छात्र संगठन का गठन किया जायेगा. बैठक में रवींद्र नाथ गंझू, इंद्रजीत कुमार बंटी, मानिक गंझू, राजू भुईयां, मोहन भुईयां, विश्वनाथ प्रसाद, महेंद्र सोनी, अरुण दुबे, रविंद्र प्रसाद,राजेंद्र गंझू, मोहन गंझू, मोु सलाम, हरेंद्र भुईयां, नंदकिशोर सिंह, अजीत श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, निर्मला उरांव, प्रतिमा देवी, सुरेश उरांव, कार्तिक मुंडा, मो सरवर समेत कई झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola