राजस्व संग्रहण में लायें तेजी: उपायुक्त

Updated at : 07 Sep 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्व संग्रहण में लायें तेजी: उपायुक्त

खनन विभाग की राजस्व वसूली काफी कम होने पर नाराजगी जतायी लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिले में राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश सभी राजस्व विभागों के प्रधानों को दिया. खनन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में शिथिलता बरते जाने पर […]

विज्ञापन
खनन विभाग की राजस्व वसूली काफी कम होने पर नाराजगी जतायी
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिले में राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश सभी राजस्व विभागों के प्रधानों को दिया. खनन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में शिथिलता बरते जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि खनन विभाग की राजस्व वसूली काफी कम है, जो काफी निराशाजनक है.
उपायुक्त ने अवैध क्रशर, ईंट भट्ठे एवं अन्य उत्खनन क्षेत्रों में टीम बना कर छापामारी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने परिवहन पदाधिकारी को जिले में ओवर लोडिंग रोकने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. उन्होंने वाहनों की नियमित चेकिंग करने एवं बिना दस्तावेज के वाहनों को जब्त कर कार्रवाई करने को कहा.
बैठक से अनुपस्थित रहने पर सामाजिक वानिकी वन प्रमंडल लातेहार, वाणिज्य-कर अधिकारी पलामू एवं माप-तौल पदाधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है.
उपायुक्त ने वाणिज्य कर एवं माप तौल पदाधिकारी को महीने में दो दिन लातेहार कार्यालय में बैठने के लिए पत्र निर्गत करने का भी निर्देश दिया. बैठक में डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत समेत कई विभागों के प्रधान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola