सर्पदंश से महिला की मौत

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम निवासी स्व फेकन सिंह की पत्नी बालमनी देवी (40) की मौत सांप डंसने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बालमनी देवी रात में जमीन पर सोयी थी. इसी बीच सांप ने डंस लिया. ग्रामीणों ने महिला को मिशन अस्पताल लातेहार में भरती कराया, जहां इलाज के […]
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम निवासी स्व फेकन सिंह की पत्नी बालमनी देवी (40) की मौत सांप डंसने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बालमनी देवी रात में जमीन पर सोयी थी. इसी बीच सांप ने डंस लिया.
ग्रामीणों ने महिला को मिशन अस्पताल लातेहार में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. बालमनी देवी के दो पुत्र व दो पुत्री है, जिसमें सबसे बड़ी लड़की 13 वर्ष व छोटे लड़का 3 साल का है. पहले पिता के बाद मां का साया इन बच्चों से उठ जाने के बाद इनके भरण पोषण पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इन बच्चों के भरण पोषण की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




