नवाह्न परायण महायज्ञ समिति का गठन

लातेहार : सदर प्रखंड के बिशुनपुर गांव में दुर्गा पूजा एवं 33 वां श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य अधिवक्ता प्रमेंद्र पांडेय के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और इस वर्ष सादगी से […]
लातेहार : सदर प्रखंड के बिशुनपुर गांव में दुर्गा पूजा एवं 33 वां श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य अधिवक्ता प्रमेंद्र पांडेय के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और इस वर्ष सादगी से पूजा मनाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, उपाध्यक्ष सीतापत्ति पांडेय, सचिव श्रीकांत पांडेय व कोषाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय को बनाया गया है. जबकि संरक्षक मंडली में बासुदेव पांडेय, बालेश्र पांडेय, रमेश पांडेय तथा कार्यकारिणी सदस्य सोनू पांडेय, विपिन पांडेय, ज्ञान प्रकाश, बबलू, विक्की, प्रमोद पांडेय समेत 11 लोगों को बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




