राजद ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका
Updated at : 30 Aug 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : विद्युत विभाग की मनमानी व नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में राजद ने विरोध प्रदर्शन जुलूस निकालते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामुदायिक भवन से पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह व राजद जिला संगठन प्रभारी अब्दुल खालिक के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
बरवाडीह : विद्युत विभाग की मनमानी व नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में राजद ने विरोध प्रदर्शन जुलूस निकालते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया.
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामुदायिक भवन से पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह व राजद जिला संगठन प्रभारी अब्दुल खालिक के नेतृत्व में विद्युत विभाग की मनमानी को लेकर जुलूस निकाला गया. जुलूस नगर भ्रमण के उपरांत आंबेडकर चौक पहुंचा जहां पर ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया गया. इसके उपरांत सभा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई.
रामचंद्र सिंह ने कहा कि प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति से यहां के लोगों में आक्रोश है. हल्की बारिश व तेज हवा में बिजली गुल होना यहां की दिनचर्या बन गयी है. प्रखंड में कार्यरत विद्युत अधिकारी मुख्यालय में रह कर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन ठीक से करें नहीं तो यहां की आक्रोशित जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, मो नसीम अंसारी, जयप्रकाश रजक, मो सईद अंसारी, मो हदिस अंसारी, रवींद्र राम, अवधेश मेहरा, मंता देवी, आदित्य यादव, समसुल अंसारी, जगनारायाण मालाकार, नंदू प्रसाद आदि कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




